बस्ती के साऊघाट स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओड़वारा में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में रविवार, 07 दिसंबर को केवल पांच मरीज पहुंचे। डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाएं दीं। महिला चिकित्सक डॉ. नीलम चौधरी ने मेले में आए मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। फार्मेसिस्ट जगदंबा चौधरी ने मरीजों को दवाएं वितरित कीं। डॉ. नीलम चौधरी ने मरीजों की कम संख्या पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि अवकाश का दिन होने के बावजूद सरकारी आदेश पर स्वास्थ्यकर्मी अपनी जिम्मेदारियां निभाते हैं, लेकिन मरीजों के न आने से पूरा दिन इंतजार में बीत जाता है। इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओड़वारा में लैब टेक्नीशियन अश्विनी कुमार सिंह, स्टाफ नर्स जोशना सिंह सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।






































