छात्र की पिटाई मामले में आठ पर FIR दर्ज: निचलौल में कॉलेज से लौटते समय हुआ हमला, पुलिस जांच में जुटी – Nichlaul News

3
Advertisement

निचलौल में कॉलेज से घर लौट रहे एक छात्र की पिटाई के मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जुट गई है। यह घटना निचलौल थाना क्षेत्र के कोहड़वल निवासी धीरज गुप्ता के छोटे भाई नीरज गुप्ता के साथ हुई। नीरज निचलौल के एक इंटरमीडिएट कॉलेज में 12वीं का छात्र है। बीते 7 फरवरी को स्कूल से घर लौटते समय चिउटहां सड़क पर कुछ लोगों ने उसे घेर लिया। धीरज के अनुसार, पूर्व के विवाद को लेकर नीरज पर लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया। हमलावर जानमाल की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल नीरज को कुछ लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। निचलौल थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि घायल छात्र नीरज के भाई धीरज की तहरीर पर कार्रवाई की गई है। आरोपी अब्दुल, आफताब और सलीम सहित पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
यहां भी पढ़े:  विधायक राम फेरन पांडेय ने बांटे कंबल:श्रावस्ती में जरूरतमंदों को मिली ठंड से राहत
Advertisement