निचलौल में युवक से मारपीट: पुरानी रंजिश के आरोप में एक पर मुकदमा दर्ज – Bahuar(Nichlaul) News

3
Advertisement

निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रायपुर में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित के पिता ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। ग्राम सभा रायपुर निवासी रामसुभग यादव पुत्र स्व. गाजर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके बेटे राम मिलन यादव के साथ गांव के ही अनिल यादव पुत्र राम सेवक ने मारपीट की है। आरोप है कि राम मिलन यादव किसी काम से सात पांच पुल पर गया था, जहां अनिल यादव ने पुरानी रंजिश के चलते उससे मारपीट की। इस घटना के बाद रामसुभग यादव ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एक व्यक्ति के विरुद्ध मारपीट संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
Advertisement