महाशिवरात्रि पर्व को लेकर ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के प्रसिद्ध इटहिया मंदिर में एसडीएम सिद्धार्थ कुमार गुप्ता ने एक बैठक की। यह बैठक मंदिर प्रशासन और कर्मचारियों के साथ मेले की तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोजित की गई थी। बैठक में मंदिर परिसर में साफ-सफाई, अन्य जनपदों से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था, बिजली आपूर्ति, शौचालय और पानी की उपलब्धता पर चर्चा की गई। एसडीएम ने मेले में पॉलिथीन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मंदिर में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए। अब मंदिर परिसर में कुल 47 कैमरों से श्रद्धालुओं की निगरानी की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस प्रशासन को समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहने के लिए भी कहा गया। श्रद्धालुओं को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के लिए लगे हैंडपंपों को ठीक करने के निर्देश दिए गए। जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग की व्यवस्था करने के लिए कोतवाल ठूठीबारी को निर्देशित किया गया। मंदिर परिसर की ओर आने वाले सभी रास्तों पर चार पहिया वाहनों को रोकने के लिए पुलिस बल तैनात करने का निर्देश दिया गया। पूरे मेला परिसर में विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बिजली विभाग के कर्मचारियों को आदेश दिए गए। इस दौरान तहसीलदार अमित कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी शमा सिंह, कोतवाल नवनीत नागर, एसडीओ नैयर अनवर, लेखपाल अजय कुमार, नगर पंचायत कार्यालय से अवधेश कुमार, मुकेश कुमार, संतोष कुमार, मंदिर के पुजारी ध्यान गिरी, मुन्ना गिरी, विनोद कसौधन और बबलू अग्रहरि सहित अन्य दुकानदार उपस्थित रहे।
इटहिया मंदिर में महाशिवरात्रि मेले की तैयारी: एसडीएम ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की – Thuthibari(Nichlaul) News