महराजगंज में आदित्य चौरसिया हत्याकांड का मामला: पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार – Pharenda News

6
Advertisement

फरेंदा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव निवासी 19 वर्षीय आदित्य चौरसिया की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। प्रेम प्रसंग के विवाद में रची गई साजिश के तहत उसकी नाबालिग प्रेमिका, उसके पिता मथुरा गुप्ता और प्रदीप गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।थाना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र राय के अनुसार, 2 फरवरी की शाम प्रदीप गुप्ता आदित्य को एक कार्यक्रम में ले जाने के बहाने अपने साथ ले गया था। इसके बाद आदित्य रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। परिजनों ने 3 फरवरी को उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।4 फरवरी को गुमशुदगी दर्ज की गई और पुलिस ने जांच शुरू की। उसी दिन गांव के पास गेहूं के खेत से मिली एक टोपी ने मामले को संदिग्ध बना दिया था। परिजन शुरू से ही प्रेमिका और प्रदीप पर शक जता रहे थे।6 फरवरी की सुबह उसी खेत से आदित्य का शव बरामद हुआ। शव की हालत देखकर स्पष्ट था कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई थी, जिससे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ समेत चार थानों की पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे।खोजी कुत्ता घटनास्थल से सीधे प्रेमिका के घर और फिर उसके रिश्तेदार के घर लेजार महदेवा तक पहुंचा, जिससे जांच को अहम दिशा मिली। गहन जांच के बाद पुलिस ने प्रेम संबंधों के विवाद को हत्या का कारण पाया। इस साजिश में शामिल होने के आरोप में आदित्य की नाबालिग प्रेमिका, उसके पिता मथुरा गुप्ता और प्रदीप गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है।गिरफ्तारी में देरी से नाराज परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया था। पुलिस के लिखित आश्वासन के बाद 7 फरवरी की शाम करीब 4 बजे आदित्य का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ कर रही है और जल्द ही इस मामले में और खुलासे होने की संभावना है।
Advertisement