Advertisement
बस्ती जनपद के रुधौली तहसील क्षेत्र में कई दिनों की धूप के बाद अचानक मौसम ने करवट ली है। आज सुबह से ही इलाके में घना कोहरा छा गया, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। घने कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के चलते कई मार्गों पर वाहनों की गति धीमी हो गई। स्कूल जाने वाले बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और ग्रामीण क्षेत्रों से बाजार आने-जाने वालों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासियों ने उपजिलाधिकारी रुधौली मनोज प्रकाश से यातायात सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक सतर्कता बरतने की अपील की है।










































