पनियरा विकास खंड के ग्राम सभा नरकटहा स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में एसआईआर नोटिसों के सत्यापन के लिए एक विशेष कैंप लगाया गया। इस कैंप में कुल 210 एसआईआर नोटिसों का सत्यापन किया गया। खंड विकास अधिकारी राहुल सागर ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने उन सभी मतदाताओं से अपील की जिन्हें नोटिस जारी किए गए हैं, कि वे आवश्यक अभिलेखों के साथ अपना सत्यापन अवश्य कराएं। एसडीआई शिव कुमार ने जानकारी दी कि कैंप में सत्यापन प्रक्रिया को सरल रखा गया था, ताकि ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। अधिकारियों और कर्मचारियों की एक टीम पूरे समय उपस्थित रही। इस दौरान लेखपाल ऋषभ दूबे, ग्राम सचिव सुनील गौड़, ओपी सिंह, पंचायत सहायक अनुपमा गुप्ता, एडीओ कॉपरेटिव रंजीत सिंह सहित बीएलओ और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
नरकटहा में एसआईआर सत्यापन कैंप: 210 एसआईआर नोटिसों का सत्यापन किया गया – Gangi bazar(Maharajganj sadar) News