सिंदुरिया थाना क्षेत्र में एक 21 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर भगाने और परिवार को धमकी देने का मामला सामने आया है। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अब्दुल्ला नामक युवक और उसके दोस्त अरबाज के खिलाफ अपहरण, धमकी तथा एससी/एसटी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी गोरखपुर में रहकर जे.एनएम की पढ़ाई कर रही थी। आरोप है कि अब्दुल्ला पुत्र कमालुद्दीन उनकी बेटी को लगातार बात करने के लिए परेशान करता था। पिता के अनुसार, 8 फरवरी 2026 को सुबह करीब 7 बजे अब्दुल्ला उनकी बेटी को घर से बहला-फुसलाकर भगा ले गया। जब पिता अपनी बेटी के बारे में जानकारी लेने आरोपी अब्दुल्ला के घर सिंदुरिया पहुंचे, तो वहां मौजूद उसके दोस्त अरबाज ने उनके साथ गाली-गलौज की, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी। थाना अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।
सिंदुरिया में युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप: केस दर्ज, युवक की तलाश जारी – Mohanpur(Nichlaul) News