कोठीभार थाना क्षेत्र के कटहरी बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज कराने आई एक महिला की सुई लगाने के तुरंत बाद मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान शीतलपुर निवासी सुभावती श्रीवास्तव के रूप में हुई है। वह अपने मायके कटहरी बाजार आई हुई थीं। अपनी भाभी के साथ एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंची थीं। अस्पताल में जांच के बाद सुभावती को एक इंजेक्शन लगाया गया। इंजेक्शन लगने के लगभग 10 मिनट के भीतर ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की भाभी बेबी ने बताया कि सुबह सुभावती की तबीयत थोड़ी खराब थी। बेबी के अनुसार, मेडिकल स्टोर संचालक ने पहले खून की जांच की और फिर इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगने के 10 मिनट बाद सुभावती को उल्टी हुई और वह नीचे गिर गईं, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर कोठीभार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हंगामा शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोठीभार थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सीएमओ अपनी टीम के साथ आ रहे हैं और इस मेडिकल स्टोर को सीज किया जाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
कोठीभार में अस्पताल में महिला की सुई लगाने से मौत: कटहरी बाजार में हंगामा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा – Sabaya(Nichlaul) News