अनियंत्रित टेंपो पलटने से महिला गंभीर रूप से घायल: निचलौल-ठूठीबारी मार्ग पर हादसा, जिला अस्पताल रेफर – Nichlaul News

5
Advertisement

महाराजगंज के निचलौल-ठूठीबारी मार्ग पर मंगलवार शाम करीब छह बजे ग्राम सभा लोहरौली के समीप एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में टेंपो में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल महिला को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निचलौल पहुंचाया। सीएचसी निचलौल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालत और अधिक रक्तस्राव को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल महिला की पहचान ठूठीबारी थाना क्षेत्र के ग्राम नौनिया निवासी अमीना (50) पत्नी मुस्तकीम खान के रूप में हुई है। वह मंगलवार को टेंपो में बैठकर अपने घर जा रही थीं।
Advertisement