महराजगंज जिले के नौतनवां थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध मौत के विरोध में बुधवार सुबह अड्डा बाजार में परिजनों और ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई और मामले की उच्चस्तरीय व निष्पक्ष जांच की मांग की। मंगलवार को भैंसहिया गांव के पास डुडी पुल के निकट युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला था। उसकी बाइक घटनास्थल से करीब 30 मीटर दूर पड़ी थी, जिस पर केवल हल्की खरोंच थी। इससे हादसे की आशंका कम और मामला रहस्यमय प्रतीत हो रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बुधवार सुबह अड्डा बाजार में जुटे प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों ने कहा कि जब तक सच्चाई सामने नहीं आती और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। पुलिस इस मामले में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
युवक की मौत पर ग्रामीणों का प्रदर्शन: परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की, अड्डा बाजार में धरना दिया – Maharajganj News