दैनिक भास्कर संवाददाता महाराजगंज जिले के घुघली ब्लॉक की मटकोपा पंचायत के प्रधान राजाराम गुप्ता से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं। मैं ग्राम सभा मटकोपा विकासखंड घुघली का वर्तमान प्रधान हूं। राजाराम गुप्ता मेरा नाम है। मैंने इस पांच साल में कई काम करवाए हैं, जैसे एक पंचायत भवन बनवाया। दो आरसीसी सड़कें बनवाईं और मलिन बस्ती में इंटरलॉकिंग का कार्य करवाया, जो आज तक कभी नहीं हुआ था। और वहाँ नाली का निर्माण भी करवाया, जिससे वहाँ के लोग बहुत प्रसन्न हैं। इसके अतिरिक्त, गाँव में नालियों की मरम्मत करवाई और नई नालियों का निर्माण भी करवाया। और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मैंने अपने गांव में मनरेगा पार्क का निर्माण करवाया। मैं चाहूंगा कि विकास के मुद्दे को लेकर ही मैं आगामी प्रधानी चुनाव का दावेदार बनूं। धन्यवाद। डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं
प्रधान जी के दावे-वादे: घुघली ब्लॉक की मटकोपा पंचायत के प्रधान से खास बातचीत – Ghughali(Maharajganj) News