भारत-नेपाल सीमा पर 480 किग्रा. कद्दू के बीज बरामद: झुलनीपुर में SSB ने गन्ने के खेत में ले जाते समय पकड़ा, कस्टम विभाग को सौंपा गया – Bahuar(Nichlaul) News

5
Advertisement

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 22वीं वाहिनी झुलनीपुर और बहुआर चौकी के जवानों ने मंगलवार शाम भारत-नेपाल सीमा पर एक बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान, पिलर संख्या 499 से लगभग 600 मीटर भारतीय क्षेत्र के अंदर गन्ने के खेत में छिपाकर रखे गए 480 किलोग्राम कद्दू के बीज बरामद किए गए। बरामद किए गए कद्दू के बीज कुल 12 बोरियों में पैक थे। यह कार्रवाई संयुक्त गश्ती दल द्वारा चलाए गए एक विशेष तलाशी अभियान के दौरान की गई, जिसमें गन्ने के खेत की गहन जांच की गई। समवाय झुलनीपुर प्रभारी सर्वेश यादव और चौकी प्रभारी भूपेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि उन्हें नेपाल से अवैध रूप से कद्दू के बीज तस्करी कर भारतीय क्षेत्र में छिपाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर यह अभियान चलाया गया। बरामद किए गए सभी कद्दू के बीजों को जब्त कर लिया गया है। आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए इन्हें कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है।
यहां भी पढ़े:  भारत-नेपाल सीमा रूपईडीहा में 5 आरोपी गिरफ्तार: फर्जी लाल-नीली बत्ती, चिप डिवाइस के साथ ₹2.17 लाख बरामद - Sahjana(Nanpara) News
Advertisement