महराजगंज में हठ योग के प्रणेता और भगवान शिव के अवतार महायोगी गुरु गोरक्षनाथ जी को खिचड़ी अर्पण के साथ ऐतिहासिक खिचड़ी मेले का शुभारंभ गुरुवार को ब्रह्ममुहूर्त में होगा। इस अवसर को भव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन के निर्देशन में नगर पंचायत चौक ने व्यापक तैयारियां की हैं। नगर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर साफ-सफाई, आकर्षक साज-सज्जा और सुदृढ़ प्रकाश व्यवस्था की गई है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश और उनकी टीम ने गुरु गोरक्षनाथ मंदिर परिसर से लेकर बाबा गंभीरनाथ चौराहे तक पूरे नगर को रोशनी से जगमगाया है। मंदिर परिसर, मुख्य मार्गों और प्रमुख चौराहों पर विशेष प्रकाश व्यवस्था की गई है, ताकि रात में भी श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। गुरुगोरक्षनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी एवं प्रबंधक बाबा लक्ष्मण नाथ ने बताया कि गुरुवार को ब्रह्ममुहूर्त में सबसे पहले छावनी की ओर से बाबा को खिचड़ी अर्पित की जाएगी। इसके बाद परंपरा के अनुसार श्रद्धालु बाबा को खिचड़ी चढ़ाएंगे। खिचड़ी मेले को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है और दूर-दराज के क्षेत्रों से भारी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश ने जानकारी दी कि मंदिर परिसर सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और कंट्रोल रूम सक्रिय रखा गया है। भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए महराजगंज रोड, ओबरी मार्ग, जलकल भवन, बरगदही रोड, निचलौल रोड और सोनाड़ी रोड पर पार्किंग की उचित व्यवस्था की गई है। थानाध्यक्ष चौक ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि मेले की सुरक्षा व्यवस्था को तीन जोन में बांटा गया है। पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है, जिसमें महिला और पुरुष आरक्षी, उपनिरीक्षक, यातायात और एएचटी टीम शामिल हैं। खिचड़ी मेले में श्रद्धा के साथ-साथ मनोरंजन के भी भव्य आयोजन किए गए हैं। मेले में टावर झूला, नाव झूला, चकरी, ब्रेक डांस झूला और शैलम्बो झूला जैसे आकर्षक झूले लगाए गए हैं। रंग-बिरंगी रोशनी और उल्लासपूर्ण वातावरण ने मेले की रौनक बढ़ा दी है, जिससे दर्शन-पूजन के बाद श्रद्धालु परिवार सहित मनोरंजन का आनंद ले रहे हैं।
गुरु गोरक्षनाथ को खिचड़ी अर्पण से खिचड़ी मेला शुरू: महराजगंज में प्रशासन ने सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम किए – Sekhui(Nichlaul) News