इंडो-नेपाल सीमा पर पुलिस-SSB की संयुक्त पेट्रोलिंग:श्रावस्ती में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए निगरानी

5
Advertisement

पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर श्रावस्ती जनपद में भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) द्वारा संयुक्त गश्त की जा रही है। इसका उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखना है। इसी क्रम में, सिरसिया थाना पुलिस और SSB ने इंडो-नेपाल के सुईया बॉर्डर पर संयुक्त पेट्रोलिंग की। इस दौरान सीमा क्षेत्र में आवागमन करने वाले व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी गई और संदिग्ध गतिविधियों की गहन निगरानी की गई। सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। इस संयुक्त गश्त का मुख्य उद्देश्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना और आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना है। पुलिस और SSB की इस कार्रवाई से सीमा क्षेत्र में सतर्कता एवं निगरानी और अधिक प्रभावी हुई है। श्रावस्ती पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या वस्तु की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस इकाई या डायल 112 पर दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

यहां भी पढ़े:  गिलौला क्षेत्र में सकट चौथ का व्रत श्रद्धापूर्वक मनाया गया:महिलाओं ने संतान की सुख-समृद्धि के लिए रखा उपवास
Advertisement