महराजगंज: पुलिस भर्ती परीक्षा की सुचिता बरकरार, डीएम और एसपी ने दूसरे दिन भी संभाली कमान

0
12


रिपोर्ट:हेमंत कुमार दुबे।
महराजगंज। उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। रविवार को परीक्षा के दूसरे दिन जिलाधिकारी संतोष शर्मा और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से विभिन्न केंद्रों का सघन निरीक्षण किया।अधिकारियों ने डॉ. बी.आर. अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय सहित कई महत्वपूर्ण केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षा की शुचिता का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि परीक्षा की गरिमा से कोई समझौता न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘नकलविहीन परीक्षा’ प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा घेरे की समीक्षा की, जिसके बाद परीक्षा शांतिपूर्ण और सकुशल ढंग से संचालित होती पाई गई।

विज्ञापन