महराजगंज, फरेंदा: ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के तहत ब्राइट माइंड लाइब्रेरी का शुभारंभ 15 दिसंबर 2025 को किया गया। जनता स्कूल, फरेंदा के समीप स्थापित इस आधुनिक लाइब्रेरी का मुख्य उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को शांत, सुरक्षित और अनुशासित अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराना है। मोती राम द्विवेदी जनता इंटर कॉलेज में नवस्थापित इस लाइब्रेरी का उद्घाटन सोमवार को दोपहर 3:30 बजे कॉलेज के प्रबंधक चंद्र प्रकाश द्विवेदी ने किया। यह लाइब्रेरी छात्रों को लक्ष्य प्राप्ति में मदद करने और उनकी शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए एक मंच प्रदान करेगी। इसे आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, ताकि विद्यार्थी एकाग्रता के साथ अपनी पढ़ाई कर सकें। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रबंधक चंद्र प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में विद्यार्थियों को एकाग्रता और अनुशासन के साथ अध्ययन करने के लिए ऐसे संसाधनों की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ब्राइट माइंड लाइब्रेरी छात्रों को उनके लक्ष्यों की दिशा में आगे बढ़ने का बेहतर अवसर प्रदान करेगी। इस अवसर पर आकाश द्विवेदी, अरविन्द पांडेय, लाल सिंह, संतलाल तिवारी, शैलेन्द पाठक, बाल गोविन्द चौरसिया, रवि शंकर दुबे सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
महराजगंज में लाइब्रेरी का उद्घाटन: ग्रामीण छात्रों को होगी सुविधा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मिलेगी मदद – Pharenda News