Advertisement
श्रीदत्तगंज ब्लॉक में मझारी से ग़ालिबपुर तक की सड़क की हालत बेहद खराब है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे और उखड़ी गिट्टियां हैं, जिससे इस मार्ग पर आवागमन मुश्किल हो गया है। बारिश के मौसम में सड़क पर पानी भर जाने से स्थिति और बिगड़ जाती है। जलभराव के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह मार्ग कई गांवों को जोड़ता है, जिससे स्थानीय लोगों का दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को इस सड़क से गुजरने में विशेष कठिनाई होती है। राहगीरों राजेंद्र, रामप्रकाश, दिलीप और सोनू ने बताया कि बरसात के दिनों में सड़क तालाब जैसी दिखती है। ग्रामीणों राम प्रकाश, दिनेश, दिलीप और कल्लू ने शासन-प्रशासन से इस महत्वपूर्ण सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को इस गंभीर समस्या से जल्द राहत मिल सके।







































