Advertisement
कैसरगंज बार एसोसिएशन के तीन बार अध्यक्ष रह चुके वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद सिंह चौहान का 72 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद बृहस्पतिवार सुबह 3 बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही कैसरगंज सहित पूरे न्यायिक जगत में शोक फैल गया। अधिवक्ता चौहान अपने सादे जीवन, मजबूत विधिक समझ और अधिवक्ताओं के हितों के लिए मुखर आवाज़ के रूप में जाने जाते थे। वह तीन बार बार एसोसिएशन कैसरगंज के अध्यक्ष चुने गए थे, जो उनके नेतृत्व और लोकप्रियता का प्रमाण है। उनके कार्यकाल में बार की गरिमा, अनुशासन और अधिवक्ताओं की सुविधाओं के विस्तार के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। उनके निधन पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह रैकवार, ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह बिसेन, अरविंद सिंह बिसेन, विवेक सिंह बिसेन, संदीप सिंह गड़ी, कौशलेन्द्र चौधरी, गब्बर गुप्ता, बब्लू सिंह, मनीष चौधरी, वेद प्रकाश सिंह, विजय प्रताप सिंह अधिवक्ता, काली चरण सिंह सहित अधिवक्ताओं, सामाजिक संगठनों और गणमान्य नागरिकों ने गहरा दुख व्यक्त किया। इन सभी ने उनके अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कैसरगंज के उप जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने भी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, “उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना है। वह बहुत अच्छे अधिवक्ता थे, लोगों को न्याय दिलाने और गरीबों की भलाई के लिए समर्पित रहते थे। बार एसोसिएशन को मजबूत करने में उनका बड़ा योगदान रहा।” बार एसोसिएशन परिसर में एक शोक सभा आयोजित की गई, जहां दो मिनट का मौन रखा गया और उनके योगदान को याद किया गया।









































