बहराइच में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान को गति देने के उद्देश्य से नानपारा उप जिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी ने तहसील सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने 17, 18, 31 जनवरी और 1 फरवरी 2026 को विशेष अभियान तिथियों पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि अधिक से अधिक मतदाताओं को लाभ मिल सके। एसडीएम जौहरी ने बताया कि इस बार बीएलओ आलेख्य मतदाता सूची के साथ-साथ एएसडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित या मृत) सूची भी पढ़ेंगे। उन्होंने राजनीतिक दलों से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बूथ लेवल एजेंटों को पुनरीक्षण अभियान के लिए जागरूक करने का आग्रह किया। इसका उद्देश्य नो-मैपिंग और अनकलेक्टिव मतदाताओं तक बूथ लेवल अधिकारियों की पहुंच आसान बनाना है। उन्होंने जोर दिया कि बीएलए, बीएलओ और मतदाताओं के बीच सेतु का काम करें। इससे शत-प्रतिशत मतदाताओं के प्रपत्र भरवाने में आसानी होगी। उप जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों को उन बूथों पर भी बीएलए नामित करने का निर्देश दिया, जहां उनकी नियुक्ति नहीं हुई है। इन बीएलए को शत-प्रतिशत मतदाताओं के गणना प्रपत्र जमा कराने में बीएलओ को सक्रिय सहयोग देने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से मतदाताओं को विशेष कैंपों में आकर मतदाता सूची में अपना नाम जांचने के लिए प्रेरित करने को कहा। यदि किसी मतदाता का नाम सूची में नहीं है, तो वे फॉर्म 6 भरकर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। एसडीएम जौहरी ने सभी नगर और ग्रामवासियों से अपील की कि वे स्वयं और अपने परिवार के गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को उपलब्ध कराएं। उन्होंने विशेषकर नो-मैपिंग और अनकलेक्टिव मतदाताओं तक पहुंचने में बीएलओ का सहयोग कर इस राष्ट्रीय अभियान में अपना योगदान देने का आग्रह किया। इस अवसर पर भाजपा से आशीष पाण्डेय व समाजवादी पार्टी से अयोध्या प्रसाद सोनी, कांग्रेस से डॉ ए एम सिद्दीकी,बसपा से देशराज सोनकर,तहसीलदार नानपारा, खंड विकास अधिकारी नवाबगंज व शिवपुर, खंड शिक्षा अधिकारी नवाबगंज सहित अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।
नानपारा एसडीएम ने राजनीतिक दलों संग की बैठक: बोलीं- बीएलए बीएलओ और मतदाता के बीच सेतु का काम करें – Bahraich News