मनोहरपुर निवासी का सीआरपीएफ में चयन:पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है और ग्रामीणों में गर्व का माहौल

6
Advertisement

डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के मनोहरपुर निवासी सुभाष सोनी की बेटी पूनम सोनी का केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में चयन हो गया है। उनके इस चयन से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है और ग्रामीणों में गर्व का माहौल है। पूनम के परिजनों और स्थानीय लोगों ने उनकी इस सफलता को कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम बताया है। ग्रामीणों का कहना है कि पूनम की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। क्षेत्रवासियों ने चयनित युवती को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। शुक्रवार को सुभाष सोनी के घर बधाई देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने कहा कि यह उपलब्धि केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे नगर पंचायत भारतभारी के लिए गौरव का विषय है। एक बेटी का देश की सेवा के लिए इस प्रतिष्ठित बल में चयन होना यह दर्शाता है कि क्षेत्र की बेटियां भी मेहनत, साहस और संकल्प के बल पर देश का नाम रोशन कर रही हैं। भारतभारी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी विजय यादव भी अपने समर्थकों के साथ पूनम सोनी को बधाई देने पहुंचे।
Advertisement