बृजमनगंज ब्लाक संसाधन केंद्र पर सोमवार को सहायक अध्यापकों के लिए समावेशी शिक्षा पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य प्राथमिक विद्यालयों में दिव्यांग बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के तरीकों से अध्यापकों को अवगत कराना है। प्रशिक्षण में सहायक अध्यापक कमलेश सिंह, विशेष शिक्षक हीरा राज यादव, विनय कुमार सिंह, दिनेश कुमार यादव और सत्येंद्र कुमार यादव ने प्रशिक्षक की भूमिका निभाई। प्रशिक्षकों ने बताया कि इसमें प्राथमिक विद्यालयों में नामांकित दिव्यांग बच्चों को प्रभावी ढंग से कैसे पढ़ाया जाए, इसकी विस्तृत जानकारी दी जा रही है। इसका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि गांव के दिव्यांग बच्चे भी सामान्य प्राथमिक विद्यालयों में अन्य बच्चों के साथ पठन-पाठन कर शिक्षा प्राप्त कर सकें। इस कार्यक्रम में बृजमनगंज ब्लॉक संसाधन केंद्र के सभी सहायक अध्यापक उपस्थित रहे।
सहायक अध्यापकों का समावेशी शिक्षा प्रशिक्षण शुरू: बृजमनगंज में पांच दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन – Brijmanganj(Maharajganj) News