प्रधान जी के दावे-वादे:तुलसीपुर ब्लॉक की जैनाग्रा पंचायत के प्रधान से खास बातचीत

5

दैनिक भास्कर संवाददाता तुलसीपुर जिले के तुलसीपुर ब्लॉक की जैनाग्रा पंचायत के प्रधान सलीम अहमद से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं। मैं सलीम अहमद हूँ, लोग मुझे बब्बू के नाम से जानते हैं। मैं ग्राम प्रधान समा परवीन का पति और प्रतिनिधि हूँ। मैं ग्राम पंचायत संचालित करने में समा परवीन का सहयोग करता हूँ। ग्राम पंचायत जयनगरा की प्रधान समा परवीन हैं, मैं उनका पति सलीम बब्बू हूँ। मैं उनके कार्यों की देखरेख करता हूँ, उनके सामाजिक कार्यों में सहयोग करता हूँ और जनता द्वारा दिए गए सुझावों पर कार्य करता हूँ। पिछले वर्ष मैंने अपनी ग्राम पंचायत में इंटरलॉकिंग सड़कें बनवाई हैं, सीसी रोड और नालियों का निर्माण करवाया है, तथा उनकी साफ-सफाई व्यवस्था की देखरेख करता हूँ। मैं वृद्धजनों की पेंशन बनवाने और जिनकी पेंशन बनी है, उन्हें दिलवाने का प्रयास करता हूँ। वृद्धावस्था, विकलांग और आवास जैसी सामाजिक योजनाओं से संबंधित कार्यों में सहायता करता हूँ। ग्रामीणों को प्रेरित करता हूँ और ग्राम पंचायतों में कैंप लगवाता हूँ। आंगनवाड़ी के माध्यम से घर-घर सर्वे भी करवाता हूँ और टीकाकरण सुनिश्चित करता हूँ। जिन बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र नहीं बना होता, उनका जन्म प्रमाण पत्र जारी करवाता हूँ। पंचायत में कुछ कार्य अभी शेष हैं। हमारे पुरवा में एक इंटरलॉकिंग का कार्य शेष है। भरिया और रमनागरा कला (पुरदु) पुरवा में भी इंटरलॉकिंग का कार्य अगले वर्ष योजनाबद्ध तरीके से किया जाएगा। डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं
Advertisement