महादेव घुरहू क्षेत्र में कार पलटी, एयरबैग से यात्री सुरक्षित:इटवा से आ रही थी, घना कोहरा बना वजह

6
Advertisement

सिद्धार्थनगर के महादेव घुरहू क्षेत्र में शनिवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। यह हादसा कपिया और सेमरी के बीच हुआ। कार में सवार दो लोग एयरबैग खुलने के कारण सुरक्षित बच गए। इटवा की तरफ से आ रही यह कार सुबह लगभग 8:00 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुई। घना कोहरा होने के कारण चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया। नियंत्रण खोने के बाद कार सड़क किनारे एक गहरे खड्डे में जा गिरी और पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के वक्त कार में दो व्यक्ति सवार थे। एयरबैग समय पर खुलने से दोनों को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वे सुरक्षित बाहर निकल आए।
यहां भी पढ़े:  जैसवारा गौशाला में पशुओं को मिल रहा विशेष चारा: ग्राम पंचायत सचिव हर गुरुवार देते हैं गुड़-केला - Sohriyawan(Payagpur) News
Advertisement