चौक में जंत्री मद्धेशिया भाजपा मनोनीत सभासद बने: बोले- पीएम मोदी व सीएम योगी की नीतियां जन-जन तक पहुंचाएंगे – Darahata(Nichlaul) News

0
1

महाराजगंज जनपद के नगर पंचायत चौक में भाजपा ने श्री जंत्री मद्धेशिया को मनोनीत सभासद नियुक्त किया है। मंगलवार को अपनी नियुक्ति पर श्री मद्धेशिया ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस दायित्व को सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी बताया। श्री मद्धेशिया ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने नगर के विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी मुख्य प्राथमिकता होगी। श्री मद्धेशिया ने आम नागरिकों के लिए हर समय उपलब्ध रहने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा संगठन और स्थानीय नेताओं का विशेष धन्यवाद किया। श्री मद्धेशिया ने कहा कि पार्टी ने एक सामान्य कार्यकर्ता पर विश्वास जताकर उसे यह नई जिम्मेदारी सौंपी है, जिसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।
विज्ञापन 2