महराजगंज में जेठ पर संपत्ति हड़पने का आरोप: महिला ने चार के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा – Bahuar(Nichlaul) News

0
1

निचलौल थाना क्षेत्र के बहुआर कला में सुनीता देवी ने अपने जेठ अखिलेश कुमार पर संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सुनीता देवी का आरोप है कि उनके पति बृजेश कुमार मंदबुद्धि के हैं। जेठ अखिलेश कुमार, जो पूर्व प्रधान रह चुके हैं। वे उनके पति की जमीन का हिस्सा बेचते जा रहे हैं। हक मांगने पर उनके साथ मारपीट भी की जाती है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि इस मामले में अखिलेश कुमार, उनकी पत्नी मीरा, बेटी जान्हवी और साले रितेश सहित चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन 2