श्रावस्ती में 19 से 25 दिसंबर 2025 तक ‘सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस दौरान तहसील, विकास खंड और ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष शिविर लगेंगे, जिनमें जनशिकायतों का समाधान किया जाएगा और सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह कार्यक्रम प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग, भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के तहत मनाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य आम जनता को शासकीय सेवाओं की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित करना है। इन शिविरों में आय, जाति, निवास, खतौनी की नकल, जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र जैसे आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को ‘सुशासन सप्ताह 2025-प्रशासन गांव की ओर’ कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाले विशेष शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। इसका लक्ष्य आम जनमानस की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करना है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि वे इन विशेष शिविरों में सक्रिय रूप से भाग लें और सरकारी योजनाओं तथा सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
श्रावस्ती में 'सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर' कार्यक्रम:19 से 25 दिसंबर तक होगा आयोजित, जनशिकायतों के समाधान व सेवाओं के लिए लगेंगे विशेष शिविर
Advertisement
Advertisement









































