परसरामपुर विकासखंड के खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बुधवार देर शाम नागपुर कुंवर और हरिगांव गौशालाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान गोवंश को ठंड से बचाने के लिए अलाव जलते हुए पाए गए, जिससे पशुओं को राहत मिलती दिखी। निरीक्षण के समय संबंधित ग्राम प्रधान और गौशाला के केयर टेकर मौजूद थे। खंड विकास अधिकारी ने गौशालाओं में साफ-सफाई, पशुओं के रहने की व्यवस्था और ठंड से बचाव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि सर्दी के मौसम में गोवंश की सुरक्षा के लिए अलाव, शेड की व्यवस्था और नियमित देखरेख में कोई लापरवाही न बरती जाए। अधिकारियों ने यह भी कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गौशालाओं में व्यवस्थाएं लगातार बेहतर बनी रहनी चाहिए, ताकि निराश्रित गोवंश को सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण मिल सके।
Home उत्तर प्रदेश परसरामपुर गौशालाओं में व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं:खण्ड विकास अधिकारी ने ठंड से बचाव...









































