महाराजगंज जनपद के खुटहा फीडर के ग्रामीण इन दिनों बिजली कटौती से परेशान हैं। संबंधित कर्मचारियों से संतोषजनक जवाब न मिलने से उपभोक्ता जनसुनवाई पोर्टल का सहारा ले रहे हैं। जिले का खुटहा फीडर (रम्हौली पॉवर स्टेशन) इन दिनों काफी चर्चा में है, लेकिन उच्चाधिकारी इस पर मौन हैं। खुटहा बाजार, मुड़िला बाजार, गोपी, कांध, बरवा फहीम, सराय खुटहा सहित दर्जनों गांव रम्हौली पॉवर स्टेशन के खुटहा फीडर से जुड़े हुए हैं। इस फीडर से बिजली आपूर्ति कब शुरू होगी और कब बंद होगी, इसका कोई समय निर्धारित नहीं है। खुटहा बाजार निवासी रफीक अहमद ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने खुटहा फीडर के जेई पर आरोप लगाते हुए कहा है कि (रम्हौली पॉवर स्टेशन के) खुटहा फीडर के जेई उपभोक्ताओं से न तो मर्यादित भाषा में बात करते हैं और न ही संतोषजनक जवाब देते हैं। उनके कार्यकाल में बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। क्षेत्र के कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया है कि किसी का बिल गलत है तो किसी की मीटर रीडिंग त्रुटिपूर्ण है। फीडर से जुड़े कर्मचारियों से बात करने पर वे टालमटोल करते हैं और जेई से मिलने की बात कहते हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि जेई भी मर्यादित भाषा में बात नहीं करते, इसलिए अब उनके पास मुख्यमंत्री की जनसुनवाई पोर्टल ही एकमात्र सहारा है। इस संबंध में खुटहा फीडर के जेई शंभूनाथ चौधरी से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि – इन दिनों कई जगहों पर 11 केवी के केबल में दिक्कत चल रहा है, जिसको ठीक कराया जा रहा है, जिसमें करीब एक सप्ताह का समय लग सकने की उम्मीद है। बाकी रम्हौली पॉवर स्टेशन से इन दिनों दो फीडर चेहरी और खुटहा फीडर को जोड़ कर बिजली सप्लाई की जा रही है। थोड़ी बहुत तो दिक्कत आ सकती है, उपभोक्ता धैर्य रखें, बहुत जल्द समस्या का समाधान हो जाएगा। आई जी आर एस पर शिकायत को लेकर उनका कहना है कि – यह उनका कोई निजी मसला होगा जो उन्होंने आरोप लगाते हुए शिकायत किया है। बाकी मेरे पास कोई भी आता है तो उनकी समस्या का समाधान करने की पूरी कोशिश करता हूं।
रम्हौली फीडर से बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान: जेई के खिलाफ जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत, कार्रवाई की मांग – khutaha(Maharajganj sadar) News