महराजगंज में होमगार्ड से अभद्रता का मामला: बृजमनगंज पुलिस ने शांति भंग में की चालान की कार्रवाई – Brijmanganj(Maharajganj) News

3
Advertisement

बृजमनगंज पुलिस ने होमगार्ड से अभद्रता के मामले में रविवार को तीन युवकों को गिरफ्तार कर शांति भंग के तहत चालान किया है। यह घटना बृजमनगंज के मामी चौराहे पर कुछ दिन पहले हुई थी। पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पूर्व फुलमनहा के मामी चौराहे पर ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड के साथ इन युवकों ने अभद्रता की थी। घटना के बाद से ही पुलिस इन युवकों की तलाश कर रही थी। जांच पड़ताल के बाद युवकों की पहचान हुई। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि नगर पंचायत बृजमनगंज निवासी पीयूष, नितिन और रवि को गिरफ्तार कर शांति भंग की धाराओं में चालान की कार्रवाई की गई है।
Advertisement