घुघली पावर हाउस रोड स्थित टीडीएम इंटरमीडिएट कॉलेज में विद्यालय की संस्थापिका स्वर्गीय श्रीमती ठकुर देई जायसवाल की अठारहवीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक सादे और गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय ठकुर देई जायसवाल के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई। विद्यालय के प्रबंधक श्री शंभू शरण जायसवाल, उपप्रबंधक गौतम जायसवाल और प्रधानाचार्य अनूप जायसवाल सहित परिवार के अन्य सदस्यों तथा विद्यालय परिवार ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रबंधक श्री शंभू शरण जायसवाल ने संस्थापिका के शिक्षा के प्रति समर्पण, त्याग और दूरदर्शी सोच को याद किया। उन्होंने कहा कि उनका योगदान क्षेत्र के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। प्रबंधक ने बताया कि शिक्षा को समाज निर्माण का सशक्त माध्यम मानते हुए उन्होंने जो आधार रखा, उसी के बल पर आज विद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
इंटरमीडिएट कॉलेज में संस्थापिका की पुण्यतिथि मनाई गई: घुघली में विद्यालय परिसर में एक सादे और गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया – Jakhira(Maharajganj sadar) News