20 वर्षीय बेटी को भगा ले जाने का आरोप: परिजनों की शिकायत पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी – Shyam Deurawa(Maharajganj sadar) News

0
3

श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी 20 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए एक युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल निवासी शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी बेटी 25 फरवरी की शाम करीब 7 बजे घर से निकली थी। उसने परिजनों को बताया था कि वह पड़ोसी के घर जा रही है और जल्द लौट आएगी। परिजनों के मुताबिक, एक घंटे बाद भी जब बेटी घर नहीं लौटी तो परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में उन्हें जानकारी मिली कि परतावल के तिवारी टोला निवासी विनय सैनी नामक युवक युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया है। फिर परिजनों ने स्थानीय थाने पर तहरीर देकर गुहार लगाया। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने इस संबंध में बताया कि आरोपी युवक विनय सैनी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन 2