हरैया सतघरवा के तराई क्षेत्र मथुरा गन्ना क्रय केंद्र के किसान गन्ना पर्ची की किल्लत से जूझ रहे हैं। पर्ची न मिलने के कारण किसानों का पेड़ी गन्ना खेतों में ही सूख रहा है। किसान ओमप्रकाश, सोखा, काली प्रसाद, गोबरे और शिवदीन ने बताया कि वे अपने गन्ने की आपूर्ति तुलसीपुर चीनी मिल को करते हैं। पर्ची न मिलने से उनकी फसल खेतों में खड़ी है। किसान शिवराज ने जानकारी दी कि उन्हें अपने खेतों को खाली करके गेहूं, मसूर, सरसों और सब्जियों की बुवाई करनी है। गन्ना कटाई में देरी से अगली फसल की बुवाई प्रभावित हो रही है। एसडीएम हेमंत गुप्ता ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों की गन्ना पर्ची संबंधी समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
हरैया सतघरवा में गन्ना पर्ची की किल्लत:खेतों में खड़ा गन्ना सूख रहा, किसान परेशान