रूपईडीहा पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित अभियुक्त दूबर खां को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त नेपाल सीमा की ओर भागने की फिराक में था। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देश पर अपराध की रोकथाम और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी और क्षेत्राधिकारी नानपारा पहुप सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध निरीक्षक गणेश तिवारी के नेतृत्व में रूपईडीहा थाना पुलिस टीम ने यह गिरफ्तारी की। दूबर खां (पुत्र ईमामी खाँ, उम्र लगभग 55 वर्ष) स्थानीय थाने में पंजीकृत मु0अ0सं0–014/2026, धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित मामले में वांछित था। पुलिस के अनुसार, 19 जनवरी 2026 को सुबह 05:24 बजे मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को नरैनापुर गांव के पूरब स्थित तालाब के पास, नेपाल सीमा की ओर जाने वाले मार्ग से पकड़ा गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय सदर बहराइच में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
हत्या का आरोपी गिरफ्तार: रूपईडीहा से नेपाल भागने की फिराक में था – Sahjana(Nanpara) News