सिद्धार्थनगर में राजकीय विद्यालय में चोरी:चोरों ने ताला काटकर वाटर कूलर सहित अन्य सामान चुराया

6
Advertisement

सिद्धार्थनगर जिले के कठेला थाना क्षेत्र में स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, धोबहा में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने विद्यालय के ताले तोड़कर अंदर रखा सामान चुरा लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य बृज बिहारी राय ने बताया कि शनिवार को विद्यालय बंद कर वे घर चले गए थे। सोमवार सुबह करीब दस बजे जब वे विद्यालय पहुंचे, तो मुख्य चैनल का ताला खुला मिला। अंदर देखने पर कमरे का ताला भी टूटा हुआ था। चोरों ने कमरे से एक वाटर कूलर, एक भगौना, कुछ सरिया और पाइप सहित अन्य सामान चुरा लिया। प्रधानाचार्य ने तत्काल कठेला थाने को घटना की सूचना दी और लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। प्रधानाचार्य बृज बिहारी राय ने इस संबंध में कठेला थाने में मामला दर्ज कराया है और घटना के शीघ्र खुलासे की मांग की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला संज्ञान में है और जांच की जा रही है।
Advertisement