लक्ष्मीपुर में चलती पिकअप का पहिया निकला: अमहवा चौराहे पर बड़ा हादसा टला, मौके पर भीड़ जमा – Ekma(Nautanwa) News

5
Advertisement

लक्ष्मीपुर क्षेत्र के अमहवा चौराहे पर सोमवार दोपहर बाद एक चलती पिकअप का पहिया अचानक निकल गया। इससे पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा पहुंची, हालांकि एक बड़ा हादसा टल गया। यह घटना उस समय हुई जब पिकअप खालिकगढ़ से समरधीरा की ओर जा रही थी। पहिया निकलने के कारण वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और पिकअप सड़क के किनारे पहुंच गई। गनीमत रही कि घटना के समय पिकअप के आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी बड़े नुकसान से बचा जा सका। पिकअप पर सामान लदा हुआ था। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही वहां देखने वालों की काफी भीड़ जमा हो गई।
Advertisement