बहराइच ब्लास्टर्स ने ग्लैमरस प्रीमियर लीग फाइनल जीता: जयप्रकाश मैन ऑफ द सीरीज, रेहान खान बेस्ट बॉलर बने – Bahraich News

5
Advertisement

बहराइच में ग्लैमरस प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला बहराइच ब्लास्टर्स और बहराइच योद्धा के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच में बहराइच ब्लास्टर्स ने बहराइच योद्धा को 35 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। देर शाम विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया । फाइनल मैच में वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ डॉ. अभिलाषा वर्मा, प्रेम नाथ तिवारी, डीसीए सेक्रेटरी इशरत महमूद खान विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद थे। बहराइच ब्लास्टर्स के कप्तान जयप्रकाश गुप्ता ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शुरुआती दो विकेट जल्दी गिर गए। हालांकि, कप्तान जयप्रकाश के 63 रन और विजय वंडर के 40 रनों की बदौलत टीम ने निर्धारित 22 ओवरों में ऑल आउट होते हुए 155 रन का स्कोर खड़ा किया। बहराइच योद्धा की ओर से रेहान खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए, जबकि अंशुमान पांडे को 2 विकेट मिले। 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बहराइच योद्धा के बल्लेबाज दबाव में आ गए और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाते रहे। पूरी टीम 21वें ओवर में 120 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। योद्धा की तरफ से अभिषेक यादव ने सर्वाधिक 27 रन और रेहान ने 25 रनों का योगदान दिया। बहराइच ब्लास्टर्स के लिए कप्तान जयप्रकाश ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और 5 विकेट झटके। मृदुल श्रीवास्तव ने 2 विकेट लेकर टीम को 35 रनों से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अपने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए जयप्रकाश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट में रेहान खान को बेस्ट बॉलर, जयप्रकाश को बेस्ट बैट्समैन और मैन ऑफ द सीरीज का खिताब भी जयप्रकाश को ही मिला। मैच में आतिफ खान और अकील अहमद ने अंपायरिंग की, जबकि यश चौरसिया स्कोरर रहे। देर शाम आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में अतिथियों ने विजेता टीम बहराइच ब्लास्टर्स को ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर श्रीमती अनुपमा धनुक, शेखर कालिया, प्रेम नाथ तिवारी, अभिषेक शर्मा, संदीप सिंह, राकेश सिंह, , देवाशीष राय सहित कई खेल प्रेमी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Advertisement