जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह पुलिस लाइन में

2
Advertisement

बलरामपुर | जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित होगा। कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर को नोडल अधिकारी और अनुविभागीय अधिकारी बलरामपुर को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। मुख्य समारोह के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपे गए हैं। ग्राउंड की साफ-सफाई, मंच, टेंट, साउंड सिस्टम, बैठक व्यवस्था, बैरिकेटिंग, लाइट, परेड, रिहर्सल व प्रभात फेरी सहित अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संबंधित विभागों को दी गई है।

Advertisement