चैत्र नवरात्र के पहले दिन गुरुवार शाम पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने लेहड़ा देवी मंदिर परिसर का दौरा किया। उन्होंने शाम करीब साढ़े चार बजे पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने मंदिर परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास मार्गों और भीड़ नियंत्रण की तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से भीड़ प्रबंधन और महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर जोर दिया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह, चौकी इंचार्ज पंकज यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
लेहड़ा देवी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा: चैत्र नवरात्र में भारी भीड़ के मद्देनजर दिए आवश्यक निर्देश – Brijmanganj(Maharajganj) News