सिसवा नगरपालिका के गांधीनगर वार्ड स्थित श्रीकृष्णा गौशाला में गुरुवार की शाम हिन्दू कल्याण मंच ने हिन्दू नव वर्ष विक्रम संवत 2083 का स्वागत दीपोत्सव से किया। इस अवसर पर हजारों दीप प्रज्ज्वलित किए गए और गौमाता का विधिवत पूजन किया गया। श्रद्धालुओं और गौसेवकों ने नगर के लोगों के साथ मिलकर गौशाला को हजारों दीपों से सजाया। रंगोली भी बनाई गई। गौपूजन के दौरान गौमाता को पूड़ी, हलवा, गुड़ और हरे चारे का भोग अर्पित किया गया। हिन्दू कल्याण मंच के अध्यक्ष प्रमोद मद्धेशिया ने बताया कि गुड़ी पड़वा हिन्दू नववर्ष का प्रतीक है, जिसकी शुरुआत चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से होती है। उन्होंने कहा कि उज्जैन में सम्राट विक्रमादित्य द्वारा प्रारंभ किया गया विक्रम संवत पंचांग आज भी धार्मिक कार्यों और त्योहारों के निर्धारण का आधार है। मद्धेशिया ने आगे कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना शुरू की थी। प्रत्येक वर्ष इस तिथि पर ब्रह्मांड में नए मंत्रिमंडल का गठन होता है, जिसके आधार पर पूरे साल की गणना की जाती है। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रमोद मद्धेशिया के साथ नितेश श्रीवास्तव, अंकित लाठ, आशीष अग्रवाल, रविराज जायसवाल, रवि यादव, सुनील रौनियार, शुभम केडिया, दीपक जायसवाल, विवेक जायसवाल, जय हिंद गुप्ता, अमित पुरी, योगेश जायसवाल, विकास जायसवाल, राजकुमार, अंकित केडिया, विशाल सिंह, श्याम दत्त पांडे, सुरेश खरवार, गौशाला समिति से आशुतोष भालोटिया, शिव अग्रवाल, विपिन अग्रवाल सहित नगर के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
सिसवा के गौशाला में जले दीप, गौपूजन: हिंदू कल्याण मंच ने दीपोत्सव के साथ विक्रम संवत 2083 का किया स्वागत – Siswa(Maharajganj) News