सीएम डैशबोर्ड पर पिछड़े विभागों पर सख्ती:विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए, समय सीमा पर विशेष ध्यान देने को कहा

2
Advertisement

मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के अंतर्गत विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जनपद की रैंकिंग सुधारने के लिए पिछड़े विभागों पर सख्त रुख अपनाया गया। समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, पेंशन, छात्रवृत्ति, पीएम कुसुम और फसल अवशेष प्रबंधन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को शत-प्रतिशत लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने को कहा गया। पीएम सूर्य घर योजना में धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को आपसी समन्वय से लक्ष्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। बिजली व्यवस्था को लेकर भी कड़े निर्देश जारी किए गए। विद्युत विभाग को निर्धारित समय में खराब ट्रांसफॉर्मर बदलने, शेड्यूल के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा स्कूलों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनों को हटाने के आदेश दिए गए। जल जीवन मिशन के अंतर्गत ओवरहेड टैंकों का निर्माण समय से पूर्ण कर टेस्टिंग के बाद जलापूर्ति शुरू कराने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही टैप कनेक्शन पूर्ण कराने और पाइपलाइन डालने के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने को कहा गया। लोक निर्माण विभाग को सड़क निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। सीएमआईएस पोर्टल पर लंबित परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। उन्हें उपयोग प्रमाण पत्र भेजकर अगली किश्त की मांग समय से करने को कहा गया। 50 लाख रुपए से अधिक लागत वाले निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय से पूरा कर सत्यापन एवं हैंडओवर कराने पर जोर दिया गया। बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सीएम डैशबोर्ड पर समय से फीडिंग सुनिश्चित की जाए। साथ ही, योजनाओं में वास्तविक प्रगति लाकर जनपद को डैशबोर्ड रैंकिंग में प्रथम श्रेणी में लाया जाए।
यहां भी पढ़े:  सिसवा गांव में गंदगी का अंबार:राहगीरों को आवागमन में परेशानी, जल्द कार्रवाई का आश्वासन
Advertisement