पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने सोमवार को श्यामदेउरवा थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी मीना ने थाना परिसर में कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, स्टोर रूम, बैरक, शस्त्रागार और कारागार का भ्रमण किया। उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव, थाने की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने थाना स्तर पर कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, आमजन से शालीन व्यवहार रखने और शासन द्वारा निर्गत निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के मौके पर थाना प्रभारी अभिषेक सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
श्यामदेउरवा थाने का किया औचक निरीक्षण: एसपी ने व्यवस्थाएं परखीं, पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश – Shyam Deurawa(Maharajganj sadar) News