बहराइच के पयागपुर में हुए दोहरे हत्याकांड को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) ने गंभीर रुख अपनाया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल 21 जनवरी 2026 को पयागपुर पहुंचेगा। यह प्रतिनिधिमंडल घटनाओं की जानकारी लेगा और पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेगा। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा जारी कार्यालय-पत्र के अनुसार, पयागपुर थाना क्षेत्र में प्रशासन की कथित लापरवाही के कारण ये दो हत्याएं हुई हैं। पहली घटना नगर पंचायत पयागपुर के वार्ड संख्या 11, कटहरी बाग़ कोट बाज़ार की है। यहां निवासी विष्णु यादव के पिता और पूर्व बीडीसी जगदेव यादव (लगभग 48 वर्ष) की खेत की रखवाली के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी थी। दूसरी घटना पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम निबिहा में हुई, जहां भवानी यादव की हत्या कर उनके शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया था। इन घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य घटनाओं की वास्तविक स्थिति जानना, पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन देना और प्रशासन की भूमिका की समीक्षा करना है। यह दल कोट बाजार और ग्राम निबिहा का दौरा करेगा और अपनी रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को सौंपेगा। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव, विधायक आनंद यादव और मारिया शाह, पूर्व मंत्री यासर शाह, पूर्व सांसद सावित्री बाई फुले, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भगत राम मिश्र, पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव और के.के. ओझा, पूर्व एमएलसी हाजी इमरान खान, नगर पंचायत पयागपुर के चेयरमैन विपिन कुमार श्रीवास्तव और समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष राम सुरेश यादव शामिल हैं। समाजवादी पार्टी ने कहा है कि वह दोषियों को सख्त सजा दिलाने और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए उनके साथ मजबूती से खड़ी है। पार्टी नेतृत्व ने जिला प्रशासन से इन घटनाओं का शीघ्र खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
21 जनवरी को पयागपुर जाएंगें सपा प्रतिनिधिमंडल: दोहरे हत्याकांड पर पीड़ित परिवारों से करेगा मुलाकात – Payagpur News