भानपुर में पुलिस का देर रात सघन चेकिंग अभियान:थानाध्यक्ष महेश सिंह के नेतृत्व में 15 वाहनों का चालान, दो सीज

11
Advertisement

बस्ती के भानपुर क्षेत्र में देर रात पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 वाहनों का चालान किया गया, जबकि एक मोटरसाइकिल और एक पिकअप वाहन को सीज कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशों पर, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत और सीओ सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना सोनहा के थानाध्यक्ष महेश सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ रात करीब 11 बजे अभियान का नेतृत्व किया। अभियान के दौरान तीन सवारी, सीट बेल्ट, हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन के वैध कागजात सहित विभिन्न यातायात नियमों की गहनता से जांच की गई। थानाध्यक्ष महेश सिंह की सक्रियता से यह संदेश दिया गया कि सोनहा क्षेत्र में यातायात नियमों का पालन अनिवार्य है। इस अभियान का उद्देश्य सड़क पर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना था।

यहां भी पढ़े:  जन्म प्रमाण पत्र के लिए सालभर इंतजार:विक्रमजोत सीएचसी में मनमानी का आरोप, चिकित्सा अधिकारी ने बताय नई गाइडलाइन
Advertisement