महराजगंज में किशोरी को भगा ले जाने का आरोप: पुलिस ने गांव के युवक पर मुकदमा दर्ज किया – Shyam Deurawa(Maharajganj sadar) News

0
3

श्यामदेउरवा पुलिस ने एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में गांव के एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह घटना स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 मार्च को दोपहर करीब दो बजे उनकी बेटी को गांव का ही एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब बेटी का पता नहीं चला, तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। श्यामदेउरवा एसओ अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन 2