बहराइच-सीतापुर हाईवे चौड़ीकरण को 31 करोड़ स्वीकृत: विधायक सुरेश्वर सिंह के प्रस्ताव पर PWD करेगा निर्माण – Tejwapur(Bahraich) News

6
Advertisement

बहराइच के भगवानपुर से चहलारी घाट पुल तक 5.4 किलोमीटर लंबे बहराइच-सीतापुर हाईवे के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 3114.22 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इस परियोजना से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। यह हाईवे सीतापुर, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, लखीमपुर खीरी, लखनऊ और बाराबंकी , पीलीभीत, सहित आसपास के कई जिलों को जोड़ता है। प्रतिदिन इस मार्ग से 18 हजार से अधिक छोटे और भारी वाहन गुजरते हैं। पहले टिकोरा मोड़ से गदामार खुर्द तक सड़क 10 मीटर चौड़ी थी, लेकिन उसके आगे चहलारीघाट पुल तक यह केवल सात मीटर चौड़ी थी, जिससे राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी होती थी। स्थानीय विधायक सुरेश्वर सिंह के प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) ने शासन को इस संबंध में एक विस्तृत प्रस्ताव भेजा था। शासन ने हाईवे के 22.800 किलोमीटर से 28.200 किलोमीटर तक के हिस्से के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए धनराशि को मंजूरी दी है। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई है। अवर अभियंता पंकज सिंह और विषद सिंह ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, इस परियोजना से यातायात सुगम होगा और सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।
Advertisement