प्रधान जी के दावे-वादे:हरिहरपुर रानी ब्लॉक की जानकी नगर पंचायत के प्रधान से खास बातचीत

4
Advertisement

दैनिक भास्कर संवाददाता श्रावस्ती जिले के हरिहरपुर रानी ब्लॉक की जानकी नगर पंचायत के प्रधान सिराज अहमद से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं।

मैं प्रधान प्रतिनिधि हूँ। मैंने अपनी ग्राम पंचायत में सड़क, नाली, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग, आरसीसी जैसे सभी विकास कार्यों को सुचारु रूप से करवाया है और ग्राम पंचायत को स्वच्छ बनाया है। और यदि भविष्य में मुझे दोबारा अवसर मिलता है, तो मैं पूरे ग्राम का काम सुचारु रूप से, ईमानदारी और मेहनत से करता रहूँगा, जैसा कि मैंने अब तक किया है। मैंने विधवाओं, विकलांगों और वृद्धों के लिए काफी पेंशन योजनाएँ भी स्वीकृत करवाई हैं। भविष्य में भी यदि जनता मुझे चुनेगी तो मैं इसी तरह ईमानदारी से काम करता रहूँगा।

यहां भी पढ़े:  कम लागत में अधिक मुनाफे को लेकर किसान पाठशाला:किसानों को सरसों, चना, गेहूं की उन्नत खेती की जानकारी दी गई

डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं

Advertisement