श्रावस्ती जनपद में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी प्रकरणों का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। इनमें मारपीट, भूमि विवाद, महिला संबंधी मामले, पारिवारिक विवाद और साइबर अपराध जैसी विभिन्न समस्याएं शामिल थीं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। बुधवार को आयोजित इस जनता दर्शन के माध्यम से पुलिस प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित किया गया। इस पहल का उद्देश्य त्वरित न्याय की भावना को मजबूत करना और पुलिस पर लोगों का भरोसा बढ़ाना है। पुलिस प्रशासन ने बताया कि भविष्य में भी इसी तरह जनता दर्शन का आयोजन कर आमजन की समस्याओं का समाधान किया जाता रहेगा।
Home उत्तर प्रदेश पुलिस अधीक्षक ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं:श्रावस्ती में अधिकारियों...










































