Advertisement
आदर्श नगर पंचायत नगर बाजार के अटल नगर वार्ड (खुटहन) में हृदयाघात से मृत युवक अमन यादव के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राना दिनेश प्रताप सिंह ने मृतक के पिता को यह मदद दी। पिछले दिनों 18 वर्षीय अमन यादव का असामयिक निधन हृदयाघात के कारण हो गया था। इस दुखद सूचना के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राना दिनेश प्रताप सिंह उनके आवास पहुंचे। उन्होंने मृतक के बुजुर्ग पिता राम निहोर यादव को नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से ₹10,000 की आर्थिक सहायता राशि का चेक सौंपा। इस दौरान उन्होंने परिवार को ढाढस बंधाया।











































