जनपद श्रावस्ती के सोनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बैभी मोड़ पर एक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल और मारुति कार की टक्कर हो गई, जिसमें मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल को पीछे से आ रही मारुति कार ने टक्कर मार दी। घायल व्यक्ति की पहचान बाघोड निवासी गुड्डू पुत्र लालू के रूप में हुई है। मोटरसाइकिल चालक छोटू पुत्र घसीटे था। मारुति कार का चालक विजय कुमार था, जो एक लेखपाल की गाड़ी चलाता है। बैभी चौराहे से मुड़ते समय मारुति ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मारी। हादसे की सूचना मिलने पर सोनवा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल गुड्डू को तत्काल जिला अस्पताल भिनगा भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है।











































